बिहार सरस मेला 2025 का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी मैदान पहुंचे। मेला भ्रमण के दौरान उन्होंने कहा सरस मेला की अपनी अलग पहचान है। स्टॉल पर लगे सामान को देखकर अच्छा लग रहा है। ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं।
सतत् जीविकोपार्जन योजना के तहत जीविका दीदियों को प्रोत्साहन मिल रहा है। स्वरोजगार के लिए सरकार मदद दे रही है। सरस मेला में भी उनके स्टॉल लगे हैं। मेले में आए उत्पादक एवं विक्रेताओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि सामान को लोग पसंद कर रहे हैं। अच्छी बिक्री हो रही है। प्रशासनिक व्यवस्था भी ठीक है।

बिहार सरस मेला 12 दिसंबर से 28 दिसंबर तक है। मेले में बिहार के अलावा दूसरे राज्यों से भी विक्रेता आए हैं। हस्तशिल्प, लोककला और देशी व्यंजनों की प्रदर्शनी लगी है। मुख्यमंत्री के साथ वरिष्ठ अधिकारी एवं जीविका के सीईओ हिमांशु शर्मा भी मौजूद रहे।