मुख्य समाचार

Bihar : 15 IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेवारी

राज्य सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेवारी सौंपी है। डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग की अपर मुख्य सचिव विजयलक्ष्मी एन. अब योजना एवं विकास विभाग का काम देखेंगी। कॉम्फेड के एमडी शीर्षत कपिल अशोक को डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के सचिव का प्रभार मिला है। 

कृषि विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार को ग्रामीण विकास विभाग, गन्ना उद्योग विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल को कृषि और योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव के.सैंथिल कुमार को गन्ना उद्योग विभाग में पदस्थापित किया गया है। 

हाल ही में निलंबन से मुक्त हुए संजीव हंस राजस्व पर्षद में अपर सदस्य, विनय कुमार नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव, राजस्व पर्षद में अपर सदस्य प्रेम सिंह मीणा मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के सचिव मनीष कुमार सारण प्रमंडल के आयुक्त बनाए गए हैं। 

ग्रामीण विकास विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह को स्वास्थ्य विभाग का सचिव, राजस्व पर्षद में सचिव गिरिवर दयाल सिंह को तिरहुत प्रमंडल का आयुक्त, मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त अवनीश कुमार सिंह को भागलपुर प्रमंडल का आयुक्त, खेल निदेशक महेंद्र कुमार को खेल विभाग के सचिव कीे जिम्मेवारी मिली है।

सिविल विमानन विभाग के सचिव निलेश रामचंद्र देवरे को पर्यटन और राज्य परिवहन आयुक्त, आरिफ अहसन को खेल निदेशक का अतिरिक्त प्रभार मिला है। 
    


संबंधित खबरें