मुख्य समाचार

Makhana Export : पूर्णिया से 2 मीट्रिक टन भेजा गया दुबई

पूर्णिया जिले से 2 मीट्रिक टन मखाना दुबई के लिए निर्यात किया गया है। GI टैग मिथिला मखाना पहली बार समुद्री मार्ग से भेजा गया है । यह निर्यात वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, बिहार सरकार और एपीडा पटना के सहयोग से हुआ। 

मिथिला मखाना को Geographical Indication (GI) प्राप्त हैं। यह बिहार के मिथिला क्षेत्र का पारंपरिक एवं पोषक कृषि उत्पाद है। समुद्री मार्ग से इसका निर्यात यह बताता है कि बिहार अब अंतरराष्ट्रीय मानक पैकेजिंग, ट्रेसबिलिटी और लॉजिस्टिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम है।

कृषि मंत्री राम कृपाल यादव की मौजूदगी में वर्चुअल फ्लैग ऑफ का आयोजन हुआ। एपीडा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा GI) टैग उत्पादों का निर्यात किसानों की आय बढ़ाने और राज्य की वैश्विक पहचान मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 

एपीडा ने बिहार के कृषि निर्यात को और मजबूत करने के लिए निरंतर सहयोग और तकनीकी सहायता देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

वर्चुअल फ्लैग ऑफ के मौके पर एपीडा के अध्यक्ष अभिषेक देव, कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल, विशेष सचिव बीरेंद्र यादव, उद्यान निदेशक अभिषेक कुमार, पूर्णिया के डीएम अंशुल कुमार, एपीडा के सचिव डॉ सुधांशु, वरिष्ठ सलाहकार तरूण बजाज एवं डीजीएम मन प्रकाश विजय मौजूद रहे।  
 


संबंधित खबरें