मुख्य समाचार

वैशाली जिला में विकसित होंगे 3 नए औद्योगिक क्षेत्र

वैशाली जिला में तीन नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का प्रस्ताव है। इसके लिए 1243.45 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है। नए औद्योगिक क्षेत्र जंदाहा, राजापाकड़ एवं महुआ में विकसित होंगे। मुख्यमंत्री सात निश्चय-3 के तहत राज्य में निवेश और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक क्षेत्रों का विस्तार हो रहा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह जानकारी अधिकारियों ने दी। समृद्धि यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री वैशाली जिला में थे। इसके साथ ही 16 जनवरी से शुरू हुई यात्रा का पहला चरण पूरा हो गया। 

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया। उन्होंने वाया नदी में गाद उड़ाही, बरैला झील, महुआ प्रखंड में ग्रिड उपकेंद्र सहित अन्य विकास योजनाओं की जानकारी ली। 

बरैला झील का पारिस्थितिक रूप से काफी महत्व है। यह स्थानीय लोगों को बाढ़ नियंत्रण, भू-जल रिचार्ज, मछली पालन के साथ सौंदर्य संबंधी मूल्य भी प्रदान करता है। राज्य सरकार ने  बरैला झील को सलीम अली जुब्बा सहनी पक्षी अभयारण्य के रूप में अधिसूचित किया है। बरैला प्रवासी जल पक्षियों के लिए एक महत्वपूर्ण आश्रय स्थल है। 

मुख्यमंत्री ने पानापुर बाबा बटेश्वरनाथ धाम में पूजा कर राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। 
 


संबंधित खबरें