मुख्य समाचार

Bank strike : 5 दिवसीय बैंकिंग की मांग, सड़क पर उतरे बैंककर्मी  

बैंककर्मियों की एक दिवसीय (27 जनवरी) राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर बिहार में भी दिखा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकिंग व्यवस्था ठप रही। निजी क्षेत्र के बैंकों में सामान्य दिनों की तरह काम हुआ। 

पटना में बैंकों के जोनल ऑफिस के समक्ष बड़ी संख्या में बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। बैंककर्मियों की मुख्य मांग सप्ताह में पांच दिवसीय बैंकिंग सिस्टम को शीघ्र लागू करना है। 

UFBU का कहना है कि दो साल पहले हुए समझौते में सभी शनिवार को छुट्टी देने पर सहमति बनी थी, लेकिन अब तक लागू नहीं हुआ। हमारी मांग पर सरकार ने यदि शीघ्र निर्णय नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में हम प्रदर्शन को और तेज करेंगे। 

बैंकों में चार दिनों तक काम बाधित रहा। 24 से 26 जनवरी तक अवकाश और 27 जनवरी को हड़ताल के कारण ग्राहकों को परेशानी हुई। कैश नहीं रहने के कारण कई जगहों पर एटीएम बंद रहे। चेक क्लियरिंग बाधित होने से कारोबारियों को भी दिक्कत हुई। 
 


संबंधित खबरें