मुख्य समाचार

Union Budget 2026-27 : नॉर्थ ब्लॉक के बजट प्रेस में ‘हलवा समारोह’ 

एक फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट 2026-27 की तैयारी अंतिम चरण में है। हमेशा की तरह बजट से पहले हलवा समारोह का आयोजन नॉर्थ ब्लॉक स्थित बजट प्रेस में हुआ। समारोह में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और राज्य मंत्री पंकज चौधरी मौजूद रहे। 

केंद्रीय वित्त मंत्री ने बजट प्रेस का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही पूरी बजट टीम को अपनी शुभकामनाएं दी। एक फरवरी को बजट भाषण के बाद बजट के सभी दस्तावेज मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएंगे। 

हलवा समारोह बजट की तैयारी से जुड़े अधिकारियों के ‘लॉक-इन’ शुरू होने से पहले होता है। बजट की गोपनीयता को देखते हुए लॉक-इन में संबंधित अधिकारियों को बजट प्रेस में ही रहना होता है। 


संबंधित खबरें