मुख्य समाचार

Bihar : मछली उत्पादन में भी बनेगा अग्रणी राज्य  

बिहार में कृषि रोड मैप लागू होने से सब्जी, दूध, अंडा, फल समेत कई फसलों का उत्पादन बढ़ा है। इससे किसानों को काफी लाभ हो रहा है। मछली उत्पादन के क्षेत्र में भी बिहार अग्रणी राज्य बने। इसके लिए पूरी कोशिश हो रही है। 

मीठापुर स्थित मत्स्य विकास भवन का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कृषि, पशु एवं मत्स्य पालन सहित विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए सभी जरूरी काम कर रही है। नए भवन में मत्स्यपालकों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। 

आधुनिक मत्स्य विकास भवन 2.43 एकड़ में 54.39 करोड़ की लागत से बना है। इस भवन में मत्स्य क्षेत्र के विकास के लिए अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संबंधी कार्य होंगे। यहां एक साथ 120 किसानों के प्रशिक्षण और परिसर में ही प्रशिक्षकों के रहने की व्यवस्था है। 
 


संबंधित खबरें