स्पोर्ट्स स्टार एसेस अवार्ड्स 2026 में बिहार का चयन Best State Promoting Sports के लिए हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर स्पोर्ट्स डेवलपमेंट में बिहार की लगातार तरक्की को नेशनल जूरी टीम ने माना है। नेशनल जूरी के चेयरमैन सुनील गावस्कर हैं। जूरी में अभिनव बिंद्रा, विश्वनाथन आनंद, अंजलि भागवत, अपर्णा पोपट और एमएम सोमैया भी शामिल हैं।

स्पोर्ट्स स्टार एसेस डेलीगेशन ने पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इसके लिए बिहारवासियों की तरफ से डेलीगेशन का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर इंडियन हॉकी टीम के पूर्व कप्तान एमएम सोमैया, स्पोर्ट्स स्टार मैगजीन के चीफ एडिटर आनंद सेन गुप्ता, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रण शंकरण मौजूद रहे।