मुख्य समाचार

सैयद अता हसनैन ने ली राज्यपाल पद की शपथ 

लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन ने बिहार के 43वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। लोकभवन में पटना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संगम कुमार साहु ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सैयद अता हसनैन ने निवर्तमान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की जगह ली है। 

शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल के परिजन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, हाई कोर्ट के जज, भारतीय सेना के अधिकारी, डिप्टी सीएम, राज्य सरकार के मंत्री, विधानमंडल के सदस्य, वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। 


संबंधित खबरें