पटना मैराथन 2026 के प्रतिभागियों में जोश भरने के लिए अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु पटना पहुंचीं। ऐतिहासिक गांधी मैदान में 10,000 से अधिक प्रतिभागियों ने पीवी सिंधु का गर्मजोशी से अभिवादन किया।
मैराथन की शुरुआत 15 मार्च की अहले सुबह 3ः30 बजे हुई। मैराथन का रूट गांधी मैदान से जेपी गंगा पथ और अटल पथ तक था। अटल पथ से यू टर्न लेकर प्रतिभागी उसी मार्ग से वापस गांधी मैदान पहुंचे। फिनिशिंग लाइन पर दौड़ का समापन हुआ।
निर्धारित अंतराल पर विभिन्न श्रेणियों की दौड़ शुरू हुई। मैराथन के सफल संचालन के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता व्यवस्था थी।

पटना मैराथन 2026 का आयोजन मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। मैराथन का उद्देश्य लोगों में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करना था।
पटना मैराथन के विजेता :
42.2 किमी (फुल मैराथन)
पहला स्थान : SADEM DESE HUSEN (इथियोपिया) - समय 02ः22
दूसरा स्थान : TEBEJE KINETO WASHE (इथियोपिया) - समय 02ः26ः32
तीसरा स्थान : ISAIAH NDUNGU GICHOHI (केन्या) - समय 02ः26ः36
21.2 किमी (हाफ मैराथन)
पुरुष वर्ग :
प्रथम : मुकेश भंभू
दूसरा : NAFSENA EJETA
तीसरा : JOHN MUINDE
महिला वर्ग :
प्रथम : तामसी सिंह
दूसरा : आकांक्षा सिंह
तीसरा: ABERU GEMECHU

10 किमी दौड़
पुरुष वर्ग :
प्रथम : पंकज यादव
दूसरा : उत्तम कुमार
तीसरा : संदीप यादव
महिला वर्ग :
प्रथम : याशी सचान
दूसरा : स्नेहा सिंह
तीसरा : शिवानी कुमारी