मुख्य समाचार

गांधी सर्किट निर्माण को मंजूरी

पटना । गांधी सर्किट निर्माण को मंजूरी मिल गई है। सर्किट को पर्यटन के अनुरुप विकसित करने के लिए 44.65 करोड़ की मंजूरी मिली है। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने स्वदेश दर्शन योजना के तहत गांधी सर्किट के लिए यह राशि जारी की है। हालांकि राज्य सरकार ने इसके लिए 50 करोड़ रुपये मांगे थे। पश्चिम चंपारण के भितिहरवा आश्रम में गांधी जी से संबंधित थीम पार्क बनेगा। साथ ही पूर्वी चंपारण के चंद्रहिया में भी थीम पार्क बनेगा। नील किसानों की व्यथा सुनने के क्रम में गांधी जी चंद्रहिया में रुके थे। सभी निर्माण कार्य 18 माह के अंदर पूरे होंगे। इसी तरह स्वदेश दर्शन योजना के तहत बोधगया में भव्य सांस्कृतिक केंद्र बनेगा। यह केंद्र भगवान बुद्ध की थीम पर होगा। इसके लिए 98.72 करोड़ की मंजूरी दी गई है । 


संबंधित खबरें