मुख्य समाचार

जन्मदिन : नीतीश कुमार ने सीएम सम्राट को दिया आशीर्वाद 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (राज्यसभा सांसद) ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जन्मदिन (58 वर्ष) की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सम्राट चौधरी को फोन कर दीर्घायु एवं यशस्वी होने का आशीर्वाद दिया। 

नीतीश कुमार ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि सम्राट चौधरी एनडीए सरकार के संकल्पों को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में बिहार विकसित और समृद्ध राज्य बनने का लक्ष्य जल्द हासिल करेगा। मेरी कामना है कि बिहार की विकास यात्रा में वे इसी तरह आगे बढ़ते रहें।
 


संबंधित खबरें