मुख्य समाचार

पुलिस प्रशासन को अधिक सक्रिय होने की जरूरत : सीएम सम्राट  

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि राज्य में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन को अधिक सक्रिय होना होगा। सीएम ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया कि लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। 

अपराधी,असामाजिक तत्व और समाज में अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें। लॉ एंड ऑर्डर से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सभी अधिकारी अपनी ड्यूटी पूरी जवाबदेही के साथ करें। 

बैठक में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डीजीपी प्रीता वर्मा, डीजी ऑपरेशन कुंदन कृष्णन, डीजी निगरानी जेएस गंगवार, डीजी मद्य निषेध एनके आजाद, गृह विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार, सीएम के सचिव संजय कुमार सिंह और लोकेश कुमार सिंह मौजूद रहे। 

समीक्षा बैठक में सीएम के निर्देश : 

-- अपराध नियंत्रण अधिनियम (CCA) के प्रावधानों का उपयोग करें। अपराध के मामलों में त्वरित एवं प्रभावी अनुसंधान के साथ अभियोजन को मजबूत रखें। इससे दोषियों को जल्द सजा दिलाने में सहायता मिलेगी। 

-- संवेदनशील क्षेत्र और उन स्थानों की पहचान करें, जहां अशांति या आपराधिक गतिविधियों की आशंका रहती है। ऐसे क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता दिखनी चाहिए। 

-- डायल 112 की व्यवस्था को और बेहतर करें। रिस्पांस टाइम कम होने से पीड़ित व्यक्ति को मदद मिल सकेगी। 

-- साइबर अपराध की रोकथाम के लिए सभी जिलों में प्रभावी व्यवस्था हो। इससे संबंधित शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 का प्रचार-प्रसार करें। 

-- सोशल मीडिया से जुड़े संवेदनशील मामलों में डीएम और एसपी को दो घंटे में प्रतिक्रिया देनी होगी। मुख्यालय स्तर से इसकी निगरानी होनी चाहिए। 

-- नशीले पदार्थ के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाएं। 

-- अवैध तरीके से संपत्ति और आर्थिक लाभ अर्जित करने वालों पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई करें। 

-- सभी प्रतियोगी परीक्षाएं स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त हो। गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। 

-- महिला पुलिसकर्मियों के लिए कार्यस्थल पर बेहतर माहौल और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएं। 
 


संबंधित खबरें