मुख्य समाचार

सीएम सम्राट ने महादलित बस्ती में मनाई दीपावली 

दीपावली पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दीघा-आशियाना रोड स्थित महादलित बस्ती पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और उपहार बांटे। सीएम ने कहा कि मैंने बिहार के सभी जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों से विशेष आग्रह किया है कि वे समाज के वंचित लोगों के साथ दीपावली मनाएं।

समाज के जरूरतमंद लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनना हम सभी का दायित्व है। त्योहार की वास्तविक खुशी तभी सार्थक होती है, जब समाज के सभी वर्ग के लोग इसमें समान रूप से सहभागी बनें।

महादलित बस्ती जाने से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीघा-आशियाना रोड स्थित मां लक्ष्मी की प्रतिमा के दर्शन किए और राज्य में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। 

इस मौके पर सीएम ने बताया कि बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री बिहार आ रहे हैं। उनके आगमन पर राज्य को कई महत्वपूर्ण सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री के साथ विधायक संजीव चौरसिया एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी थे। 
 


संबंधित खबरें