मुख्य समाचार

पीएफ व पेंशन का पैसा रिटायरमेंट के दिन मिलेगा

 नई दिल्ली/एजेंसी । रिटायरमेंट के दिन ही अब पीएफ व पेंशन की राशि मिल जाएगी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया है। इससे सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही नौकरी छोड़ने या सेवानिवृत्ति के दिन से 30 दिनों के भीतर ग्रेच्युटी का भुगतान अनिवार्य होगा। जून माह में सरकार ने यह फैसला लिया था कि कर्मचारी को उसके सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन भुगतान का लाभ मिल जाए ताकि वे सम्मान की जिंदगी जी सके।
 


संबंधित खबरें