मुख्य समाचार

कालाधन को खोजना बड़ी चुनौती: आद्री 

पटना । आद्री पटना के सदस्य सचिव डाॅ शैबाल गुप्ता ने कहा कि देश में छिपे कालाधन को खोज निकालना एक बड़ी चुनौती हैैै। 90 फीसदी से अधिक लोग आयकर नेटवर्क से बाहर हैं। वह आयकर कार्यालय में आयकर दिवस पर आयोजित  कार्यकम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कैग की रिपोर्ट के अनुसार 2015-16 में कर निर्धारित लोगों की संख्या 6.44 करोड़ हो गई है, जिनमें 3.98 करोड़ लोगों ने आयकर रिटर्न दाखिल किया। देश के आयकर भुगतान में आधा से भी अधिक योगदान महाराष्ट्र और दिल्ली का है। रिटर्न दाखिल करने वाले लोगों में 55.93 लाख लोगों ने अपनी आय 2.50 लाख से कम होने के कारण कोई कर का भुगतान नहीं किया। अतः 130 करोड़ की आबादी वाले देश में मा़त्र 3.42 करोड़ लोगों ने ही कर का भुगतान किया। जब तक देश में आम करदाताओं कीे संख्या नहीं बढ़ती है तब तक जीडीपी में कर की हिस्सेदारी बहुत नहीं बढ़ सकती है। प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त कैलाश चंद्र घुमरिया ने बताया कि आयकर विभाग बदल रहा है। पहले विभाग इनफोर्समेंट एजेंसी के रूप में जाना जाता था, अब सर्विस एजेंसी बन रहा है। किसी को सताने या भ्रष्टाचार की बात अब समाप्त हो रही है। 
 


संबंधित खबरें