पटना । शीघ्र ही बिहारवासियों को सस्ती बिजली मिलेगी। वजह कोयले पर जीएसटी में कमी है। कोयला पर पांच फीसदी जीएसटी है। पहले 12 फीसदी टैक्स था। जीएसटी कम होने के कारण बिहार को प्रति यूनिट पांच से दस पैसे सस्ती बिजली मिल सकती है। कोयला पर जीएसटी कम होने पर ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बिजली कंपनी को दर में कमी की संभावनाओं पर आकलन करने का निर्देश दिया था। बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लि. के प्रबंध निदेशक आर. लक्ष्मणन ने बताया कि कोयला पर जीएसटी कम हुआ है। इससे बिजली कंपनी को सालाना 700 करोड़ रुपये तक की बचत होगी। इसका लाभ उपभोक्ताओं को भी मिलेगा।