पटना । सीवरेज के पानी को गंगा में नही गिराया जाएगा। बल्कि उसका उपयोग खेती में होगा। इसके लिए पंजाब के सींचेवाल माॅडल को अपनाया जाएगा। इससे गंगा के पानी के प्रदूषण पर रोक लगेगी। इसके लिए बुडको की टीम पंजाब जाकर इसका अध्ययन करेगी । टीम 15 दिनों में रिपोर्ट नगर विकास व आवास विभाग को देगी। साथ ही विभाग ने पेयजल योजना के लिए बिहार राज्य जल पर्षद को मध्यप्रदेश सरकार की योजना का अध्ययन करने का निर्देश दिया है।