नई दिल्ली। जस्टिस दीपक मिश्रा सुप्रीम कोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे। वह देश के 45 वें चीफ जस्टिस होंगे। इस संबंध में कानून मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर दी। उनका कार्यकाल 14 माह का होगा। वह दो अक्टूबर 2018 को रिटायर होंगे। वर्तमान चीफ जस्टिस जे.एस.खेहर 27 अगस्त को रिटायर होंगे। मुख्य न्यायाधीश खेहर ने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ जज दीपक मिश्रा को अगला मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश सरकार से की थी। जस्टिस मिश्रा ओडिसा से हैं। 2009 में उन्हें पटना हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।