पटना । अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज का कहना है कि बिहार में हेल्थ सर्विस के क्षेत्र में अभी बहुत कुछ करना है। हालांकि कुछ काम शुरू हुआ है। बिहार तमिलनाडु से 20 साल पीछे है। सरकार को सोशल इंश्योरेंस पर जोर देना चाहिए। यह व्यवस्था कई देशों में है। हर नागरिक को स्वास्थ्य का अधिकार मिलना चाहिए। वह राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति बिहार के संदर्भ में आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। एसआरयू के निदेशक डाॅ हेमंत शाह ने कहा कि बिहार में अन्य राज्यों की तुलना में कम उम्र में मां बनने का अनुपात अधिक है। डाॅ अमित सेन गुप्ता का कहना है कि पाॅलिसी के अनुसार राज्य में काम नहीं हो रहा है।