मुख्य समाचार

राजधानी के बढ़ते प्रदूषण स्तर पर हाईकोर्ट गंभीर

पटना । पटना में बढ़ रहे प्रदूषण स्तर पर पटना हाईकोर्ट गंभीर है। कोर्ट ने राज्य सरकार व प्रदूषण नियंत्रण पर्षद को यह बताने का निर्देश दिया है कि वह इस समस्या से निबटने के लिए क्या उपाय कर रही है? चीफ जस्टिस राजेंद्र मेनन व जस्टिस अनिल कुमार उपाध्याय की खंडपीठ ने लोक हित याचिका पर सुनवाई करते हुए ये निर्देश दिए। याचिकाकर्ता रवींद्र कुमार कर्णकी ओर से बताया गया कि प्रदूषण खतरनाक स्तर की ओर बढ़ रहा है। इसका प्रभाव लोगों पर पड़ रहा है। 
 


संबंधित खबरें