मुख्य समाचार

एयर इंडिया के खिलाफ सबसे ज्यादा शिकायत

नई दिल्ली । सरकारी विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया के खिलाफ सबसे ज्यादा शिकायत दर्ज की गई है । चार प्रमुख महानगरों के एयरपोर्ट से समय पर उड़ान भरने के मामले में भी प्रदर्शन सबसे खराब रहा। नागर विमानन महानिदेशालय के आंकड़ों के अनुसार घरेलू मार्गों पर एयर इंडिया के खिलाफ प्रति एक लाख यात्री 16 शिकायतें आयीं हैं। इस मामले में जेट एयरवेज प्रति एक लाख यात्री 13 शिकायतों के साथ दूसरे नंबर पर है। प्रति एक लाख यात्री गो एयर के खिलाफ आठ शिकायत, टू जेट के खिलाफ सात, स्पाइस जेट के खिलाफ पांच और एयर एशिया के खिलाफ तीन शिकायतें आयीं हैं। आंकड़ा जून माह का है। शिकायतों के निबटारे में भी एयर इंडिया सबसे पीछे रही। यात्रियों की सबसे  अधिक शिकायत उड़ान संबंधी समस्याओं को लेकर रही। 
 


संबंधित खबरें