मुख्य समाचार

सोलर एनर्जी को बढ़ावा देगी सरकार

नई दिल्ली । सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए सरकार हाईब्रिड एनर्जी पाॅलिसी लाने की तैयारी में है। 2022 तक सरकार का 175 गीगा वाॅट एनर्जी उत्पादन का लक्ष्य है। जिसमें 100 गीगा वाॅट बिजली का उत्पादन सोलर एनर्जी से होगा। नई पाॅलिसी में विंड मिल की जगह सोलर पैनल लगाने की छूट हो सकती है। गुजरात एनर्जी डेवलपमेंट अथाॅरिटी और महाराष्ट्र एनर्जी डेवलपमेंट अथाॅरिटी ने सोलर पैनल के लिए अर्जियां मंगाई हैं। एमपी और राजस्थान में भी शीघ्र पाॅलिसी आएगी।
 


संबंधित खबरें