मुख्य समाचार

रसोई गैस पर अप्रैल से सब्सिडी होगी खत्म

नई दिल्ली। रसोई गैस पर अगले साल अप्रैल से सब्सिडी पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। केंद्र सरकार ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। रसोई गैस की कीमत हर माह चार रुपए बढ़ेगी। इस पर पांच फीसदी जीएसटी भी लगेगा। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लोकसभा में बताया कि इस संबंध में आदेश 30 मई को जारी हो गया था। जून से इस पर अमल भी शुरू हो गया था। सब्सिडी समाप्त होने या मार्च 2018 तक जो भी पहले हो यह प्रक्रिया जारी रहेगी। जीएसटी लागू होने के बाद 11 जुलाई को गैस की कीमत में 32 रुपये का इजाफा हुआ था। यह छह साल में सबसे बड़ी वृद्धि थी।
    जानकारों का मानना है कि वर्तमान में सब्सिडी व गैर सब्सिडी रसोई गैस की कीमत में 87 रुपये का अंतर है। ऐसे में चार रुपये हर माह बढ़ाने से सब्सिडी पूरी तरह समाप्त नहीं होगी। संभव है कि सरकार कुछ माह में इस राशि को बढ़ा सकती है।     
 


संबंधित खबरें