मुख्य समाचार

इलेक्ट्रिफिकेशन के बिहार माॅडल को अपनाएंगे दूसरे राज्य

पटना । रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन के साथ एपीएल व बीपीएल परिवारों को बिजली कनेक्शन देने के बिहार माॅडल की देश में चर्चा हो रही है। माॅडल की खूबियों से प्रेरित होकर कई राज्य इसे अपनाने की तैयारी में हैं। माॅडल को समझने के लिए ऊर्जा मंत्रालय के सचिव के नेतृत्व में झारखंड, ओडिसा, यूपी, एमपी, राजस्थान ,कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, जम्मू कश्मीर, असम, मेघालय व अरुणाचल प्रदेश के प्रधान सचिव व अधिकारी सात से दस अगस्त के बीच बिहार आ रहे हैं। टीम राजगीर और हाजीपुर जाएगी।
वर्तमान में रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन के तहत राज्य के मा़त्र 237 गांवों में ही बिजली की पहुंच रह गयी है जबकि 2015 में यह आंकड़ा 2747 था। मुख्यमंत्री के सात निश्चयों में एक हर घर  बिजली योजना में एपीएल परिवार को कनेक्शन देने में भी कंपनी का प्रदर्शन ठीक है। एपीएल परिवार को दो साल में 50 लाख कनेक्शन देने का लक्ष्य है। बीपीएल परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया जा रहा है। 2017-18 में कंपनी ने 17,93,663 परिवारों को कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा है।  
 


संबंधित खबरें