मुख्य समाचार

डबल डिजिट में बिहार की विकास दर

 पटना ।  बिहार की विकास दर 2016-17 में वर्तमान दर के आधार पर 14.8 फीसदी है जबकि स्थिर दर पर 10.32 फीसदी है। विकास दर डबल डिजिट में होना खुशी की बात है। 2015-16 में यह दर 7.14 फीसदी पर चली गई थी। उक्त जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नई सरकार के गठन के बाद मंत्रियों व प्रधान सचिवों के साथ पहली बैठक में दी। उन्होंने बताया कि राज्य में प्रति व्यक्ति आय में वर्तमान दर के आधार पर 13.15 फीसदी की वृद्धि हुई है। प्रति व्यक्ति आय की वृद्धि में बिहार का देश में दूसरा स्थान है। यह सब धरातल पर लागू की गई योजनाओं के कारण संभव हो सका है। विकास में सभी लोगों का सहयोग रहा है। 
नीतीश कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि विकास की गति का बढ़ाने में तत्पर रहें। कार्यों में पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए। जो अधिकार काम नहीं करेंगे उन पर बड़ी कार्रवाई होगी। मंत्रियों का संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार का विकास ही हमारा मिशन है। सात निश्चय के कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने का संकल्प लें। केंद्र और राज्य में एक सरकार है। केंद्र से सहयोग लेकर बिहार के विकास की गति को और तेज करें।   
 


संबंधित खबरें