पटना। जैविक खेती के प्रोत्साहन के लिए राज्य सरकार ने 129.77 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। जैविक खेती से मिट्टी की उर्वरा शक्ति का संरक्षण होगा। योजना के तहत किसानों को कम कीमत पर व पर्याप्त मात्रा में वर्मी कंपोस्ट उपलब्ध कराना है। बीजों का टीकाकरण भी होगा। इससे फसल का बचाव होगा।