मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने जलस्तर की वर्तमान स्थिति, तटबंध की सुरक्षा और संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने बताया कि वे 4 सितंबर की दोपहर 1 बजे प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक होगी।