बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने 1 करोड़ रुपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया है। सीएम सम्राट चौधरी ने इस सहयोग के लिए पीएनबी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों में जरूरतमंद लोगों के काम आएगी।
इस अवसर पर पीएनबी के एमडी एवं सीईओ अशोक चंद्र, जोनल हेड (बिहार) लक्ष्मीकांत मिश्रा, सर्किल हेड (पटना) युवराज सिंह राठौड़ एवं रमेश कुमार मौजूद रहे।