जनकपुर धाम (नेपाल) और अयोध्या के बीच साप्ताहिक वंदे भारत ट्रेन सेवा 23 नवंबर 2026 से शुरू हो रही है। लगभग 604 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह ट्रेन बिहार और उत्तर प्रदेश के कई महत्वपूर्ण जगहों से गुजरेगी।
ट्रेन का ठहराव : टर्मिनल स्टेशनों के अलावा जयनगर, मधुबनी, शिशो, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर और अयोध्या स्टेशनों पर ठहराव होगा।
साप्ताहिक ट्रेन सेवा की शुरुआत शनिवार को जनकपुर धाम और सोमवार को अयोध्या कैंट से होगी।
जनकपुर धाम माता सीता और अयोध्या श्री राम की जन्मस्थली है। नई ट्रेन सेवा रामायण परंपरा से संबद्ध दोनों जगहों को जोड़ेगी। इस पहल से दोनों देशों के श्रद्धालुओं को इन खास धार्मिक केंद्रों तक बेहतर पहुंच मिलेगी। साथ ही साझा सभ्यता की विरासत भी मजबूत होगी।