मुख्य समाचार

Bihar CM रिलीफ फंड में सम्राट ने एक माह का वेतन दिया

सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक माह का वेतन दिया है। उन्होंने 2 लाख 70 हजार रुपये का चेक अपने सचिव लोकेश कुमार सिंह को सौंपा। डिप्टी सीएम विजय चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र ने भी अपने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया है।   

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों, समृद्ध एवं समर्थ लोगों से अपील की है कि वे मुख्यमंत्री राहत कोष में राशि दान करें ताकि आपदा की स्थिति में पीड़ित लोगों की मदद हो सके।सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष जरूरतमंद लोगों की सहायता का महत्वपूर्ण माध्यम है। समाज के सक्षम लोगों की सहभागिता से राहत एवं सहायता के कार्यों को और प्रभावी बनाया जा सकता है।


संबंधित खबरें