बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार स्टेट हाउसिंग बोर्ड (BSHB) ने 5 करोड़ रुपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस सहयोग के लिए बिहार स्टेट हाउसिंग बोर्ड का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों के काम आएगी।
इस अवसर पर डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी, नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, प्रधान सचिव विनय कुमार और विशेष सचिव नीलेश रामचंद्र देवड़े मौजूद रहेे।