मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार को राज्य सरकार ने नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ( BSDMA) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
दीपक कुमार 1984 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं। वे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समय राज्य के मुख्य सचिव रह चुके हैं। सेवानिवृत्ति के बाद से दीपक कुमार लगातार मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव बने रहे।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ उन्होंने 5 माह 16 दिन काम किया। दीपक कुमार के लंबे प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए वर्तमान परिस्थिति में उन्हें आपदा प्रबंधन का दायित्व मिला है।