मुख्य समाचार

देश में बिजली की एक समान दर हो : नीतीश

पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि देश में बिजली की एक समान दर होनी चाहिए। बिहार को अन्य राज्यों की अपेक्षा अधिक कीमत पर बिजली मिल रही है। जिस तरह रेलवे का किराया सभी राज्यों में एक समान है। उसी प्रकार बिजली की भी एक दर होनी चाहिए। ये बातें मुख्यमंत्री संवाद कक्ष में ऊर्जा विभाग की 1462.36 करोड़ की योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे। 
उन्होंने कहा कि देश में आज जो स्थिति है उस आधार पर थर्मल पावर स्टेशन नहीं लगाया जा सकता है। इसीलिए कजरा और पीरपैंती में थर्मल की जगह सोलर प्लांट लगाने का निर्णय लिया गया है। 2005 में बिहार में 700 मेगावाट बिजली की आपूर्ति होती थी, जो आज बढ़कर 4200 मेगावाट पहुंच गयी है। सात हजार मेगावाट बिजली आपूर्ति की क्षमता आज बिहार के पास है। 2018 तक सभी घरों तक बिजली पहुंचा दी जाएगी। उन्होंने करबिगहिया ग्रिड का संचालन करने वाली सभी महिला कर्मियों को सम्मानित किया। 
मौके पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि आज जिस प्रकार राज्य में बिजली की व्यवस्था सुधरी है। उससे अब लालटेन खोजने से भी नहीं मिलेगा। एलईडी के इस्तेमाल से देश में 12 हजार करोड़ की बचत बिजली उपभोक्ताओं की हुई है। ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि आज बिहार देश में हर घर बिजली देने की योजना में मॉडल बना हुआ है। 
 


संबंधित खबरें