मुख्य समाचार

बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स में 235 प्वाइंट की तेजी

मुंबई/एजेंसी । शेयर बाजार में पिछले पांच दिन से जारी गिरावट पर सोमवार को विराम लग गया। सेंसेक्स 235.44 अंक चढ़कर 31,449 और निफ्टी 83.35 पॉइंट की बढ़त के साथ 9,794 पर बंद हुआ। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में करीब 191 अंक की मजबूती के साथ खुला। पिछले पांच कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स में 1,111.82 अंक की गिरावट आई थी।
जून में औद्योगिक उत्पादन में गिरावट के बावजूद निवेशकों की लिवाली से बाजार में तेजी आई। इसके अलावा एशिया के अन्य बाजारों में मिले-जुले रुख से भी कारोबारी धारणा पर असर पड़ा। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 190.65 अंक या 0.61 प्रतिशत की मजबूती के साथ 31,404.24 अंक पर खुला। जमीन-जायदाद से जुड़ी कंपनियों, धातु और बुनयादी ढांचा क्षेत्र की कंपनियों में क्षेत्रवार सूचकांकों में तेजी रही। 
 


संबंधित खबरें