पटना । पटना से लखनऊ के लिए सीधी उड़ान 24 अगस्त से शुरू हो रही है। यह सेवा एयर इंडिया की सहायक कंपनी एलाइंस एयर दे रही है। इससे पटना से भोपाल जाना और जयपुर से पटना आना आसान हो जाएगा। हालांकि यात्रियों को दो टिकट लेना होगा, लेकिन फ्लाइट बदलने की आवश्यकता नहीं होेगी। सरकार की क्षेत्रीय उड़ान योजना के तहत यह व्यवस्था की जा रही है। फिलहाल लखनऊ के लिए इंडिगो की कोलकाता-पटना-लखनऊ फ्लाइट चल रही है।