मुख्य समाचार

हल्की बढ़त लेकर बंद हुआ बाजार, 31795 पर सेंसेक्स

मुंबई । देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती तेजी बाद में हल्की पड़ गई। कारोबार की समाप्ति पर शुरुआती बढ़त गंवाते हुए सेंसेक्स 24.57 अंक यानी 0.08 प्रतिशत ऊंचा रहकर 31,795.46 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले दो सत्रों के दौरान संवेदी सूचकांक 557.30 अंक बढ़ा है। निफ्टी आज फिर 9,900 अंक के स्तर को पार कर गया। कारोबार के दौरान एक समय यह 9,947.80 अंक को छू गया, लेकिन कारोबार की समाप्ति पर इसने काफी बढ़त गंवा दी और मात्र 6.85 प्रतिशत यानी 0.07 प्रतिशत बढ़कर 9,904.15 अंक पर बंद हुआ। देश की दूसरी बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी इन्फोसिस का शेयर मूल्य 4.54 प्रतिशत बढ़कर 1,021.15 रुपये हो गया। कंपनी निदेशक मंडल ने कहा है कि वह शनिवार को कंपनी शेयरों के बायबैक के प्रस्ताव पर विचार करेगा। 
 अमेरिका के फेडरल रिजर्व की समीक्षा बैठक के ब्यौरे में निकट भविष्य में दर वृद्धि को लेकर अनिश्चितता का संकेत दिया गया है। इधर, रिजर्व बैंक की समीक्षा बैठक के ब्योरे में मुद्रास्फीति को लेकर चिंता व्यक्त किए जाने से बैंकिंग शेयरों में गिरावट रही। ऑटो और हेल्थकेयर कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट रही। सेंसेक्स एक समय 31,937.51 अंक तक पहुंच गया। इन्फोसिस के शेयरों में तेजी के चलते बाजार में अच्छी बढ़त रही। 


संबंधित खबरें