मुख्य समाचार

बाजार को सिक्का का सदमा सेंसेक्स 270 अंक लुढ़का

मुंबई /एजेंसी। इन्फोसिस के शेयर शुक्रवार को कंपनी के सीईओ विशाल सिक्का के इस्तीफे के बाद करीब 10 फीसदी तक टूट गए। बीएसई में इन्फोसिस के शेयर 9.60 फीसदी की गिरावट के साथ 923.15 प्रति शेयर रहे। सिक्का के सदमे से बाजार में भी गिरावट आई। सेंसेक्स 270.78 अंकों की गिरावट के साथ 31524.68 पर बंद हुआ तो निफ्टी 66.75 अंक लुढ़क कर 9837.40 पर आ गया। 
कंपनी के शेयर में आई गिरावट से बीएसई के आईटी सूचकांक में 369.19 अंक यानी 3.53 फीसदी की गिरावट रही। कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, निदेशक मंडल ने शुक्रवार को हुई बैठक में विशाल सिक्का का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया। निदेशक मंडल ने हालांकि सिक्का को 31 मार्च, 2018 तक कंपनी का नया सीईओ और एमडी चुने जाने तक कार्यकारी उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। सीईओ पद से सिक्का का इस्तीफा निवेशकों को रास नहीं आया। सिक्का के इस्तीफे की खबर आने के बाद इन्फोसिस के निवेशकों ने 30,000 करोड़ रुपये गंवाए। कंपनी की मार्केट वैल्यू में भारी गिरावट आई और यह 2.34 लाख करोड़ से घटकर 2.04 लाख करोड़ रह गई।
 


संबंधित खबरें