मुख्य समाचार

बाढ़ राहत कार्य में तेजी लाने का सीएम ने दिया निर्देश

पटना। सीएम नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए चलाए जा रहे राहत व बचाव कार्य की समीक्षा की। उन्होंने राहत कार्य में और तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रभावित परिवार को समय पर राहत मिले और कोई भी क्षे़त्र राहत से वंचित न रहे। इसका ख्याल अधिकारियों को रखना होगा। सीएम ने अररिया के कुरसाकांटा, पलासी, सिकटी व जोकीहाट तथा चंपारण के सुगौली में फूड पैकेट की अधिक एयर ड्रॉपिंग कराने पर जोर दिया। किशनगंज से अररिया होते हुए बहादुरगंज जाने वाली सड़क को शीघ्र बहाल करने का निर्देश पथ निर्माण विभाग को दिया। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने से बाढ़ राहत व बचाव कार्य में और तेजी आएगी। इस काम के लिए बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन की सहायता ली जा सकती है ताकि क्षतिग्रस्त सड़क, पुल-पुलियों की मरम्मत में सहूलियत हो। बाढ़ की भयावहता को देखते हुए सीएम ने कृषि विभाग के प्रधान सचिव सुधीर कुमार को पूर्णिया प्रमंडल के विशेष प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में काम करने को कहा। बैठक में मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, डीजी होमगार्ड पीएन राय व जल संसाधन, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य व पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव समेत कई अधिकारी मौजूद थे। 


संबंधित खबरें