पटना । आईआईटी पटना ने नैनो कण के जरिए एक नई तकनीक विकसित की है। इससे कैंसर की पहचान कुछ ही समय में होगी और बीमारी का इलाज कम समय में हो सकेगा। आईआईटी पटना के रसायन विज्ञान विभाग के शिक्षक प्रो. प्रलय दास और पीएचडी छात्रा सीमा सिंह ने मेडिकल साइंस के लिए यह शोध किया है। उनके अनुसार कैंसर ग्रस्त और सामान्य कोशिकाओं के डीएनए की संरचना में अंतर को ध्यान में रखते हुए नैनो कण को बनाया गया है। डीएनए की क्षति को कैंसर का एक मुख्य कारण माना गया है।