मुंबई/एजेंसी। वैश्विक बाजार के मजबूत रख और घरेलू निवेशकों की लिवाली से बुधवार को बीएसई में लगातार दूसरे दिन तेजी रहा। सेंसेक्स 276 अंक की बढ़त के साथ 31,568.01 पर बंद हुआ। मंगलवार को सेंसेक्स 33 अंक के हल्के सुधार के साथ बंद हुआ था। निफ्टी 86.95 अंक की बढ़त के साथ 9,852.50 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 9,857.90 अंक का उच्चस्तर और 9,786.75 अंक का निचला स्तर भी छुआ।
इन्फोसिस और डॉ. रेड्डीज के शेयरों में लाभ से भी बाजार की धारणा को बल मिला। निफ्टी एक बार फिर 9,800 अंक के स्तर को पार कर गया। इन्फोसिस का शेयर नंदन नीलेकणि के कंपनी के प्रमुख पद पर लौटने की अटकलों के बीच 1.98 प्रतिशत चढ़कर 894.50 रपये पर पहुंच गया। बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों के शेयर भी लाभ में रहे। सेंसेक्स सकारात्मक दायरे में रहने के बाद 31,593.39 अंक के उच्चस्तर तक पहुंचा।