पटना। आईटीआई की व्यावसायिक परीक्षा अब 11 सितंबर से शुरू होगी। परीक्षा 18 सितंबर तक होगी। पहले परीक्षा 24 से 31 अगस्त के बीच होनी थी। सूबे में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए श्रम संसाधन विभाग ने यह निर्णय लिया है।