नई दिल्ली। आरबीआई ने 25 अगस्त (शुक्रवार) को 200 रुपये का नया नोट जारी कर दिया । साथ ही 50 रुपये के नोट को नये डिजाइन में उतारा गया है। सुबह से ही एटीएम में 200 और 50 रुपये के नोट लेने के लिए लंबी कतार लगी रही। 200 रुपये के नोट को भी 500 और 2000 के नोट की तरह नये डिजाइन में बनाया गया है। 200 रुपये के आ जाने से अब प्रचलन में 10 नोट हो गये हैं। इस तरह अब 1, 2, 5, 10, 20, 50, 100, 200 500 और 2000 के नोट हो गये हैं। बुधवार को ही सरकार ने 200 रुपये का नोट जारी करने की खबरों की पुष्टि कर दी थी। हालांकि माना जा रहा था कि नया नोट सितंबर के पहले सप्ताह तक जारी होगा।