पटना। भागलपुर के चर्चित सृजन घोटाले की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है। सीबीआई ने इस मामले में दस अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। एफआईआर में जिला प्रशासन, बैंकों और सृजन एनजीओ के निदेशक मंडल को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
सीबीआई ने भागलपुर की सृजन महिला विकास समिति और बैंक ऑफ बड़ौदा सहरसा के डायरेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। साथ ही बैंक ऑफ बड़ोदा भागलपुर के एक्स डायरेक्टर, एक्स कैशियर और सहायक भूमि अधिग्रहण कार्यालय के प्रमुख समेत आठ लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गयी है। सृजन घोटाला करीब 900 करोड़ का है। सृजन एनजीओ की संस्थापक मनोरमा देवी की मौत हो चुकी है। राज्य सरकार ने घोटाले की सीबीआइ जांच की अनुशंसा की थी।