मुख्य समाचार

लग्जरी कार पर सेस 10 फीसदी बढ़ा, कैबिनेट ने दी मंजूरी

नई दिल्ली/एजेंसी। लग्जरी कारों पर जीएसटी के तहत सेस 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने के अध्यादेश को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक में प्रस्ताव पर मुहर लगेगी। जानकारी देते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया कि कुछ राज्यों को जीएसटी लागू होने के बाद होने वाले राजस्व नुकसान को देखते हुए यह फैसला किया गया है। 1 जुलाई से जीएसटी लागू होने के बाद एक्साइज ड्यूटी, सर्विस टैक्स और वैट जैसे इनडायरेक्ट टैक्स खत्म होने के कारण अधिकतर एसयूवी कारों की कीमतें 1.1 लाख से लेकर 3 लाख रुपये तक कम हो गई थीं। सेस बढ़ने से कारों की कीमतें फिर से बढ़ जाएंगी, जिससे कारों की मांग पर भी असर पड़ना तय है। 
जीएसटी काउंसिल ने 5 अगस्त को एसयूवी, मिड साइज और बड़ी कारों पर लगने वाला सेस बढ़ाने को मंजूरी दी थी। कैबिनेट ने भी सेस बढ़ाने को मंजूरी दे दी है, लेकिन इसके लिए जीएसटी मुआवाजा एक्ट में संशोधन करने होंगे। संसद के अभी सत्र में न होने के कारण एक अध्यादेश जारी कर दिया गया है। संसद के अगले सत्र में सरकार इस अध्यादेश को पारित कराने की कोशिश करेगी।
 


संबंधित खबरें