मुख्य समाचार

कोसी बेसिन विकास परियोजना से बदलेगी किसानों की जिंदगी 

पटना । कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने कहा कि सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया एवं पूर्णियां जिलों में कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए कोसी बेसिन विकास परियोजना इस साल शुरू होगी। वल्र्ड बैंक के सहयोग से परियोजना 306 करोड़ की है। दो तिहाई राशि वल्र्ड बैंक एवं एक तिहाई राशि राज्य सरकार देगी। इसका लाभ कोसी क्षेत्र के किसानों को मिलेगा। किसानों को आर्थिक सहायता के साथ बाजार भी उपलब्ध कराया जायेगा। 2008 की कोसी त्रासदी में सीमांचल के किसानों को काफी नुकसान हुआ था। 
उन्होंने बताया कि कोसी बेसिन विकास परियोजना 2022-23 तक है। परियोजना का उद्देश्य किसानों को कोसी क्षेत्र की मिट्टी एवं जलवायु के अनुकूल विभिन्न फसलों की खेती के लिए प्रे्ररित करना है। साथ ही किसानों को खेती की नई तकनीक से अवगत कराना भी है। इसके लिए इन क्षेत्रों में सिंचाई के लिए शैलो ट्यूबवेल, प्रखंड स्तर पर रोगमुक्त पौधा उपलब्ध कराने के लिए नर्सरी व फसलों के थ्रेसिंग के लिए थ्रेसिंग फ्लोर बनाने में 90 फीसदी तक आर्थिक सहायता मिलेगी। 
डाॅ प्रेम ने कहा कि फसलों के उत्पादन एवं बचाव की जानकारी के लिए किसान पाठशाला की व्यवस्था होगी। अन्य राज्यों में होने वाली कृषि से संबंधित गतिविधियों की जानकारी के लिए किसानों को भ्रमण पर भी ले जाया जायेगा। फार्मर्स इंटरेस्ट ग्रुप एवं फार्मर्स प्र्रोड्यूसर कंपनी के गठन से किसानों को फसल का उचित मूल्य एवं बाजार मिलेगा। प्रखंड स्तर पर एग्री बिजनेस सेंटर की स्थापना होगी। 


संबंधित खबरें