मुख्य समाचार

पटना में बनेगा गांधी टावर

पटना। बिहार विद्यापीठ भवन, पटना में गांधी टॉवर बनेगा। यह गांधी जी के बिहार आने की याद में एक स्मृति के रूप में होगा। टॉवर के समीप गांधी जी से जुड़ी घटनाओं व उनके संदेशों को भी दर्शाया जाएगा। साथ ही राजगीर के तर्ज पर बोधगया में भी 100 करोड़ की लागत से एक कन्वेंशन सेंटर बनेगा। इसकी क्षमता दो हजार लोगों की होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पर्यटन विभाग की समीक्षा के दौरान कई निर्देश दिए। 


संबंधित खबरें