मुख्य समाचार

कृषि यंत्र बैंक से छोटे किसानों को होगा फायदा : मंत्री

पटना। सूबे के वैसे किसान जोे कृषि यंत्र खरीदने करने में सक्षम नहीं हैं। उनके लिए सरकार कृषि यंत्र बैंक की स्थापना करेगी। इससे किसानों को कम किराये पर कृषि यंत्र उपलब्ध होगा। बैंक की स्थापना के लिए स्वयं सहायता समूह, किसान क्लब, पैक्स, व्यापार मंडल, उद्यमी एवं प्रगतिशील किसानों को सरकार सहायता अनुदान देगी। इच्छुक किसान अपना आवेदन जिला कृषि पदाधिकारी कार्यालय में देंगे। पहले आओ,पहले पाओ के आधार पर कृषि यंत्र बैंक का आवंटन होगा। 
 कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने बताया कि बिहार में लद्यु एवं सीमांत किसानों की संख्या अधिक है, लेकिन राशि एवं जानकारी के अभाव में उन्नत कृषि यंत्र का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। इस योजना से किसानों को लाभ होगा। 
केंद्र सरकार की योजना सबमिशन आॅन एग्र्रीकल्चरल मेकेनाईजेशन अंतर्गत किराये पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि यंत्र बैंक की स्थापना की योेजना चल रही है। 2016-17 में 21 करोड़ 70 लाख 82 हजार रुपये की लागत से योजना स्वीकृति की गई है। इसके लिए राज्य में तीन योजना कार्यान्वित की जा रही है। इसके अंतर्गत 10 लाख, 25 लाख एवं 40 लाख रुपयेे तक के कृषि यंत्र बैंक स्थापित किए जाने हैं, जिसमें 40 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है। इस मद में जिलों को राशि उपलब्ध करा दी गई है। 
 


संबंधित खबरें