मुख्य समाचार

शेयर ट्रेडिंग दो घंटे बढ़ाने पर विचार कर रही सरकार

नई दिल्ली/एजेंसी। मोदी सरकार नये आइडिया और सोच के साथ काम कर रही है। इसी क्रम में सरकार ने अब शेयर मार्केट की ट्रेडिंग टाइमिंग बढ़ाने पर विचार करना शुरू कर दिया है। इस संबंध में बीएसई और एनएसई अपने सदस्यों और ब्रोकर्स से बात कर रहे हैं। 
अगर इस पर सहमति बन जाती है तो शेयर मार्केट में कारोबार का समय दो घंटे बढ़ जाएगा, यानी शेयर कारोबार का समय सुबह 9.15 से शाम 5.30 बजे तक हो जाएगा। मौजूदा समय में शेयर मार्केट में कारोबार का समय सुबह 9.15 से शाम 3.30 बजे तक है।
वित्त मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार अभी इस बारे में प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसके दो फायदे होंगे। पहला विदेशी शेयर मार्केट के कारोबार के साथ सामंजस्य करने में भारतीय शेयर मार्केट को काफी आसानी होगी। दूसरा कंपनियों के वित्तीय परिणाम का असर उसी दिन देखने को मिलेगा। कई कंपनियां दोपहर दो बजे के बाद ही अपनी वित्तीय परिणामों की घोषणा करती हैं। सरकार चाहती है कि ऐसा घटनाओं का असर उसी दिन उसी समय देखने को मिले, ताकि बाद में सटोरियों को किसी तरह का खेल करने का मौका न मिले। 


संबंधित खबरें