मुख्य समाचार

2100 करोड़ का ऋण देगा नाबार्ड

पटना। नाबार्ड सूबे के ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना विकास के लिए चालू वित्त वर्ष में 2100 करोड़ का ऋण देगा। उत्तर कोयल-कारो परियोजना के लिए नाबार्ड से 1622 करोड़ ऋण की स्वीकृति मिली है। उक्त जानकारी डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने दी। उन्होंने बताया कि सरकार पशु चिकित्सालय, दुग्ध चूर्ण प्रसंस्करण इकाई, दुग्ध संग्रहण केंद्र व मिट्टी जांच केंद्र की स्थापना के लिए नाबार्ड से ऋण लेगी। बैठक में नाबार्ड के सीजीएम एसके मजूमदार, जीएम एन. प्रधान समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
 


संबंधित खबरें